कार्यक्रम में दूर-दूर से गुरु भाई-बहनों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार राम उपस्थित थे।
इस दौरान मुखिया विजय राम ने प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य व दर्जनों गुरु भाई-बहनों को अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कलयुग में भी भगवान शिव को अपना गुरु बनाना बहुत आसान है। भैया हरेन्द्रानंद व बहन नीलम दीदी ने इसके लिए तीन सूत्र बताए हैं- दया मांगना, चर्चा करना और नमः शिवाय का जप करना। कार्यक्रम में कई गुरु भाई-बहनों ने भगवान शिव के भजन व गीतों का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मुखिया विजय राम स्वयं भोजन व्यवस्था पर नजर रख रहे थे, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। मौके पर विनोद चन्द्रवंशी, नीरज रवि सहित काफी संख्या में लोग भी उपस्थित थे।
