एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कसौधन वैश्य समाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Garhwa

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कसौधन वैश्य समाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गढ़वा: कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा की ओर से समाज के कार्यकारिणी सदस्य निशांत कश्यप के अशोक बिहार स्थित बाउंड्री परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, जामुन, आंवला, करंज, शरीफा सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि कसौधन वैश्य समाज वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नियमित रूप से वृक्षारोपण करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर हर शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा भी नसीब नहीं होगी।


उमेश कश्यप ने बताया कि पर्यावरण परिवार गढ़वा द्वारा समाज को पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।


इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य आराध्या कश्यप, हरिओम कश्यप, सतीश कश्यप, रंजीत कश्यप तथा युवा टीम के अभिषेक कश्यप और सदस्य पारस कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर रखी आधारशिला News