सुबोध केसरी की पुण्यतिथि पर भंडारा का आयोजन
गढ़वा। शहर के साईं मुहल्ला स्थित आर.पी. सेवा सदन के निदेशक श्रीमती नीलू केशरी के पिताजी स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी की पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम के दौरान आज शहर के पुरानी बाजार में लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया ।
लायंस ग्रीन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ललन सोनी उर्फ़ विजय सोनी ने कहा कि भोजन कराना पुण्य का काम है । आज नीलू केशरी के पिताजी स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी की पुण्यतिथि पर भंडारा का आयोजन किया गया है जो दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बेहतर और आदर्श माध्यम है ।जितने लोग भी अन्न ग्रहण कर आनंदित होंगे उनकी दुआओं से दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने जीवन के शादी सालगिरह, जन्म दिवस अथवा अन्य विशेष अवसर पर भंडारा का आयोजन किए जाने की अपील की ।
आर.पी. सेवा सदन के निदेशक श्रीमती नीलू केशरी ने कहा कि अपने पिता के साथ बिताये गये पल अनमोल धरोहर है । इसे हमेशा इसी तरह संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिताजी स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी हमारी आंखों से ओझल हैं लेकिन दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे । उनकी अच्छाई, प्रेम जीवन को हमेशा प्रकाशित करता रहेगा ।
लायंस क्लब के साइड फर्स्ट चेयरमैन डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी की स्मृतियां आज भी जीवित है । उनकी पुण्यतिथि पर आने वाले वर्षों में इसी तरह भंडारा का आयोजन किया जाता रहेगा । जरूरतमंद विद्यार्थी और लोगों के सहयोग और सेवा के लिए लायंस क्लब के लोग सदैव तत्पर रहते हैं ।
मौके पर लायन हर्ष अग्रवाल, लायन नीरज कमलापुरी, लायन आनंद बजाज, लायन जयशंकर ब्रेज़ियर, डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
