दिहाड़ी मजदूरों के बीच एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Garhwa

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से रविवार को विजय जेनरल के पास दिहाड़ी मजदूरों के बीच एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में काम की तलाश में पहुंचने वाली महिला दिहाड़ी मजदूरों के बीच ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सैकड़ों साड़ियों का वितरण किया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर  के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा हमेशा समाज के गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और ऐसे लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा और मानवता की भावना से प्रेरित होकर विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल भी जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूरे आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना था। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के अलावा जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केसरी (रूपा गंजी), जायंट्स गढ़वा के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, गढ़वा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष मनोज केसरी (हिंदुस्तान सैनिटरी), ध्रुव केसरी , राकेश बाबू सराफ, मनदीप प्रसाद , डॉ निखिल केशरी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Latest News

राहत के नाम पर नई मुसीबत! कांडी बाजार में एक सप्ताह से सड़क पर पड़ा नालियों का कचरा, आवागमन ठप Kandi