ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव Garhwa

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में  धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव
पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं : डॉ.निरकेष शर्मा 

गढ़वा। टंडवा नारायणपुर स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय डॉ.निरकेष शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर हरियाली और उत्साह से भर उठा।
इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.निरकेष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, फल, छाया तथा पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
बताते चलें कि यह विद्यालय प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वन महोत्सव का आयोजन करता आया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण किया जाता है तथा विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम तथा पर्यावरण बचाने की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। वन महोत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला रहा।
 विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी, सचिव महोदय श्री आलोक सोनी,  प्रबंधन समिति सदस्य  आकाश कुमार,सोनू कुमार एवं धीरज राज ने सभी गढ़वावासियों, अभिभावकों  तथा विद्यार्थियों को वन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ  दी।

Latest News

बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त नौ वोलेंटियरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। Kandi