DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कर जिले का नाम रौशन किया Garhwa

कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा
 कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, खेल विभाग झारखंड सरकार के द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय में संचालित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु  एवं BPDAV स्कूल गढ़वा के छात्र आर्य राज ने DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक  जीतकर कर, कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, अपने BPDAV विद्यालय एवं गढ़वा जिले का नाम रौशन किया है!
  आर्य राज ने कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा में अपने मेडल के साथ पहुंचकर अपने गुरु कुश्ती प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी  शैलेन्द्र पाठक सर से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर पाठक सर द्वारा आर्य राज को मैडल पहना कर समानित किया गया , तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी प्रशिक्षयूओ से पाठक सर ने कहा कि आप सभी को यह प्रयास करना है कि इस वर्ष के विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में गढ़वा को ज्यादा से ज्यादा मेडल प्राप्त हो, जिसके लिए आप सभी को पूरी निष्ठा एवं दृढ़ संकल्प के साथ प्रेक्टिस तथा मेहनत करना होगा!
 इस अवसर पर उपस्थित  गढ़वा डे बोर्डिंग कुश्ती सेन्टर के बालक बालिका कुश्ती  खिलाड़ी काफी प्रसन्न दिखे, और आर्य की इस जीत को सेलिब्रेट किया!
 इस उपलब्धि के लिए  जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं,कुश्ती खिलाड़ियों इत्यादि द्वारा आर्य राज  को आगे की प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं एवम बधाई दी गई!

Latest News

बलियारी ग्रामसभा में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, ग्रामीणों की सहमति से कई प्रस्ताव पारित Kandi