गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार जी से मुलाकात कर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान नगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली दानरो नदी एवं सरस्वती नदी के सुंदरीकरण, सौंदर्यीकरण तथा नगर परिषद क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री सोनी ने नगरवासियों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को रखते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार जी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा भेजे जाने वाले जनहित एवं विकास से संबंधित प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और नगरों का समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार एवं विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री घनश्याम प्रसाद एवं कनीय अभियंता श्री संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
