कांडी -प्रखण्ड क्षेत्र मे विभिन्न कर्बला में ताजिया के पहलाम के साथ त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया।
सुबह में विभिन्न स्थानों से ताजिया व आलम का मिलनी सम्पन्न हुआ।जबकि संध्या को प्रखण्ड के विभिन्न कर्बला में ताजिया का पहलाम सम्पन्न हुआ जिसमें कांडी ,सड़की ,ढबरिया ,पतीला,जमुआ ,सोनपुरा ,भुड़वा ,अधौरा ,सेतो ,लमारी खुर्द सहित अन्य स्थानों पर पहलाम सम्पन्न हुआ।शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद दिखी।
उधर ताजिया के पहलाम के पूर्व जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के खेल मैदान में इस्लामिया मुहर्रम कमिटि कांडी के तत्वावधान में एक खेल कूद का आयोजन किया गया था।जिसके मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय ,युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ,प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय ,थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ,मुखिया विजय राम थे।इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से चलकर आये खिलाड़ी फरीद अंसारी व अमित ने कई हैरतअंगेज खेल दिखाकर सबको अचंभित कर दिया। वहीं प्रखण्ड क्षेत्र के अधौरा गाँव के इस्लामिया मुहर्रम कमिटि के युवा इसराइल अंसारी के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों ने भी कई हैरतअंगेज खेल दिखाये।सलीम ने जीभ में सुई चुभोकर धागा के सहारे ईंट उठाकर दिखाया,साथ हीं अपने शरीर मे दर्जनों निडिल चुभोकर दिखाया।उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों को इनाम देकर व ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
मौके पर सदर यूसुफ अंसारी,खुर्शीद खलीफा,इमामुद्दीन खान, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार , मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ,अरुण राम ,उप मुखिया दिलीप राम ,शाहिद खलीफा ,कृष्णा बारी ,रुस्तम खलीफा ,सड़की सदर बाबू खान ,जुब्रील खान ,पाले खान ,नशीम कौवाल सिकरेटरी नुरुल हक ,अमजद हुसैन ,आलम खलीफा ,नसीम खान ,नशारु खान,कलाम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
