कांडी के सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यदेव राम का निधन, सोन नदी के तट पर हुआ अंतिम संस्कार
कांडी (गढ़वा):थाना क्षेत्र के पतीला गाँव निवासी पूर्व शिक्षक 80 वर्षीय सूर्यदेव राम का निधन बुधवार, 17 जून की संध्या साढ़े सात बजे हो गया। उनके निधन की खबर से उनके परिजनों सहित पूरे गाँव में शोक का माहौल है। वे अपने पीछे चार पुत्रों—सतीशचन्द्र राम, मनोज कुमार, अरुण कुमार व नीरज कुमार सहित हरा-भरा और पूरा परिवार छोड़ गए हैं।गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाज सेवी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
