वार्डन आर उषा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने बिखेरे जलवे, योग के साथ-साथ दीं शानदार प्रस्तुतियां Kandi

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कांडी में योग दिवस पर योग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
वार्डन आर उषा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने बिखेरे जलवे, योग के साथ-साथ दीं शानदार प्रस्तुतियां
कांडी (गढ़वा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की वार्डन आर उषा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने न केवल योग के विभिन्न आसनों का बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास से हुई।
 वार्डन आर उषा कुमारी ने छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग है। छात्राओं को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया।योग शिविर के समापन के बाद छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति और प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं के गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की प्रतिभा को खूब सराहा गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस शानदार अवसर पर मुख्य रूप से आशा कुमारी, हरिद्वार मिश्रा, बसंत राम, सरवन मेहता, मदन कुमार, जूही प्रिया, उषा कुमारी और सुरक्षा गार्ड दिनेश मेहता समेत कई अन्य गणमान्य लोग एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

Latest News

वार्डन आर उषा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने बिखेरे जलवे, योग के साथ-साथ दीं शानदार प्रस्तुतियां Kandi