मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर इस्लामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न Kandi

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के सड़की गांव में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर इस्लामिया कमेटी की बैठक हुई।
 बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उक्त गांव के युवा समाजसेवी बाबू खान को मुहर्रम पर्व के सदर पद की जिम्मेदारी सौंपी। सदर नियुक्त होने के बाद बाबू खान ने कहा की इस्लामिया कमेटी और गांव के सभी लोगों ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मुहर्रम का यह पर्व हर साल से भी बेहतर और धूमधाम से मनाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बना रहे। मौके पर मस्जिद के सदर इमामुद्दीन खान, पूर्व सदर शाह आलम, नूर हसन खान, वाहिद खान, क्यामुद्दीन खान, आजूल खान, जमालुद्दीन खान, समीर खान, लालमोहम्मद खान, तौफीक खान, मंसूर खान, जावेद अली, गुड्डू खान, अवसेफ खान सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नए सदर को बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अब बाबू खान के नेतृत्व में सड़की गांव में ताजिया जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Latest News

मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर इस्लामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न Kandi