गलत इंजेक्शन लगाते ही नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने तथाकथित चिकित्सक पर लगाया आरोप
मझिआंव:- तथाकथित चिकित्सक के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद नवविवाहित महिला की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर के अधौरा गांव निवासी सनोज चौधरी के लगभग 18 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पत्नी पूनम कुमारी की तबीयत दो-तीन दिनों से खराब चल रहा था जिसको लेकर लोकल डॉक्टर से दिखाए लेकिन ठीक नहीं होने पर गुरुवार को मझिआंव के नहर पर स्थित चिकित्सक उदय नारायण शर्मा के यहां दिखवाया जिसके बाद जांच लिखा गया जांच के बाद डॉक्टर के द्वारा दवा और इंजेक्शन लिखा गया। उसके बाद पैसा कम होने के कारण दवा लेकर चले गए।
शुक्रवार की सुबह मझिआंव आकर इंजेक्शन लिया और घर गए तब तक पत्नी कुछ ठीक थी। उसके बाद मम्मी और बहन को कहा कि डेमो निवासी विजय राम के पास जाकर इंजेक्शन लगवा दो। और मम्मी और बहन इंजेक्शन लगवाने गए लेकिन डॉक्टर जैसे ही थोड़ा इंजेक्शन लगाया उसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर कहा कि इसे बाहर लेकर जाओ। इसके तुरंत बाद निजी वाहन करके जब मझिआंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आया। लेकिन पत्नी पूनम कुमारी की मौत हो चुका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर विशाल कुमार मिश्रा के द्वारा बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर विशाल कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के द्वारा दवा और इंजेक्शन भी लाया गया है। जिसमें परिजनों के द्वारा बताया गया कि जोना बैक्ट - 750 एमजी का इंजेक्शन गांव के ही डॉक्टर के द्वारा लगाया जा रहा था इस दौरान उल्टी होने लगा और बेचैनी बढ़ने लगा इसके बाद यहां लाया हूं। उन्होंने कहा कि हो सकता है उक्त डॉक्टर के द्वारा सही तरीके से इंजेक्शन नहीं दिया गया हो जिसके कारण महिला को दवा सूट नहीं किया। खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकता है। इधर मौत की जानकारी मझिआंव थाना को दी गई। सूचना पाते ही एस आई तपेश कुमार , एएसआई विद्याधर मछुआ अस्पताल पहुंचे और पूछताछ करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सनोज और पुनम की शादी इसी वर्ष 1 भी को हुई थी। पुनम की मायका पलामू जिला के सिगसिगी गांव में हुई थी।
इधर इस संबंध में पूछे जाने पर तथा कथित चिकित्सा के विजय राम ने बताया कि हम सीएसपी चलाते हैं गांव देहात है इसलिए थोड़ा बहुत दवा रखते हैं, और जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन भी लगाते हैं। पूनम के परिजनों के द्वारा रिक्वेस्ट करने पर हमने इंजेक्शन थोड़ा सा ही लगाया कि उसकी हालत खराब होने लगी, और मैं तुरंत बोला कि जिस डॉक्टर से दवा लिखवाए थे उसके पास ले जाने की सलाह दी।
वहीं महिला की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन व नाते रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। बताते चलें की 2 दिन पूर्व दिन बुधवार को एक ऐसे ही घटित घटना हुई थी, जिसमें कांडी थाना क्षेत्र के ही एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दिन गुरुवार को तथाकथित डॉक्टर रंजीत कुमार मेहता के खिलाफ कांडी थाना प्राथमिक की दर्ज की गई है। इधर लोगों में चर्चा का विषय बन गया कि कांडी प्रखंड क्षेत्र में बहुत ऐसे तथा कथित झोलाछाप डॉक्टर हैं जो कई लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर शासन प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
