कांडी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लोगों से की नशा छोड़ने की अपील Garhwa

कांडी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लोगों से की नशा छोड़ने की अपील
फोटो- नशामुक्ति जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं।

कांडी ।  प्रखंड स्थित मदरसा के बगल में संचालित अल्फा कंप्यूटर सेंटर के तत्वाधान में   गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में अल्फा सेंटर में कढ़ाई-बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों से नशा छोड़ने की अपील की।
छात्राओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है तथा आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के संचालक विकास चंद्रा  ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जो शराब और अन्य नशे की लत के कारण अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। नशा जीवन को नरक बना देता है, इसलिए किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। यदि लोग नशे से दूर रहेंगे तो उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे तथा समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।
जागरूकता रैली अल्फा सेंटर से प्रारंभ होकर कांडी पेट्रोल पंप, थाना मोड़ होते हुए पुनः अल्फा सेंटर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। अभियान के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षक शैलेंद्र कुमार , रीमा देवी, सबीना खातून, रवीना खातून सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Latest News

कांडी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लोगों से की नशा छोड़ने की अपील Garhwa