अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह, कड़े अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। Garhwa

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के बलियारी स्थित किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह, कड़े अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
 विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार दुबे और शिक्षक रामाकांत पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही उन्हें योग से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का असली आधार है। हर व्यक्ति को निरोग रहने के लिए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
 इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक उमेश मिश्रा, सिद्धेश्वर दुबे, महेंद्र मिश्रा, राजू रंजन पाल, कृष्णा राम, नागेंद्र प्रसाद, प्रकाश दुबे, शिक्षिका अनीता वर्मा, सृष्टि प्रभात, रोजाना खातून, नगमा खातून, रोहिणी पांडेय, शिशु देवी, प्रिया कुमारी, सुनील दुबे और लवली प्रभात ने भी विद्यार्थियों के साथ खुद योग किया और बच्चों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रतिदिन योग करने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस भव्य आयोजन के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति तक योग का संदेश पहुँचाने की एक सराहनीय कोशिश की है।

Latest News

वार्डन आर उषा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने बिखेरे जलवे, योग के साथ-साथ दीं शानदार प्रस्तुतियां Kandi