सड़क हादसे में मृत महिला के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, अंचल अधिकारी ने दी गारंटी Garhwa

सड़क हादसे में मृत महिला के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, अंचल अधिकारी ने दी गारंटी
काण्डी (गढ़वा): सोनपुरा ग्राम की एक महिला की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की पहल शुरू कर दी है। काण्डी के अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने पत्र जारी कर मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिलाने की लिखित गारंटी दी है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनपुरा (पोस्ट- सेमौरा, काण्डी) निवासी राजनाथ मेहता की 42 वर्षीया पत्नी कलिता देवी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने 12 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन, झारखंड सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।इसके साथ ही, हिट एंड रन केस के प्रावधानों के तहत जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी दिलाया जाएगा। प्रशासन द्वारा पारिवारिक हित लाभ योजना के अंतर्गत भी पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अंचल अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही कुल मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को सौंप दी जाएगी।

Latest News

कांडी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लोगों से की नशा छोड़ने की अपील Garhwa