विश्व रक्तदाता दिवस पर गढ़वा में होगा विशेष कार्यक्रम, रेड क्रॉस के नए कार्यालय का होगा उद्घाटन
गढ़वा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक स्थानीय शारदा मेडिकल हॉल स्थित डॉ. एम.पी. गुप्ता के क्लीनिक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन ने की, जबकि संचालन सचिव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस चेयरमैन ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से 14 जून को मनाए जाने वाले के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जून को पुराने समाहरणालय परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि पुराने समाहरणालय भवन में रेड क्रॉस को नया कार्यालय आवंटित हुआ है। कार्यालय में फर्निशिंग, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक कार्य एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य की देखरेख में पूर्ण कर लिया गया है।
कार्यक्रम के तहत नए कार्यालय का उद्घाटन सुबह 8 बजे किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 8 बजे से 11 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही ऐसे रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कम से कम तीन बार रक्तदान किया है।
रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी आजीवन सदस्यों एवं गढ़वा जिले के रक्तदाताओं से अपील की है कि वे 14 जून को प्रातः 8 बजे नए कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में चेयरमैन डॉ. एम.पी. गुप्ता, सचिव डॉ. जे.पी. सिंह, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सहसचिव नंदकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट एडमिन अमन गुप्ता, एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य दयाशंकर गुप्ता, उमेश अग्रवाल, उमेश कश्यप एवं प्रीतम जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
