ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गढ़वा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टंडवा, नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक दिरेंद्र कुमार एवं स्वाति लकड़ा ने सभी को योगा कराया नियमित योग करने के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है तथा एकाग्रता बढ़ाता है।
विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री आलोक सोनी ने अपने संबोधन में कहा,
"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की कला है। आज के व्यस्त जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। योग हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।"
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने की शपथ के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
