दो बच्चों की मां अपने हंसते-खेलते परिवार और मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार Garhwa

कांडी (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों एक प्रेम प्रसंग का मामला हर जुबान पर है।
 दो बच्चों की मां अपने हंसते-खेलते परिवार और मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने प्रेमी के साथ पहले कोर्ट मैरिज की और फिर प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में शादी रचा ली। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
साल 2018 में हुई थी शादी, हैं दो बच्चे
जानकारी के अनुसार, कांडी निवासी छोटे सिंह ने अपनी पुत्री काजल कुमारी की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ सत्येंद्र सिंह (पिता गणेश सिंह, निवासी ग्राम विजयनगर, थाना पतरातू) के साथ की थी। शादी के बाद सबकुछ सामान्य था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनमें 6 वर्षीय पुत्र लकी कुमार और 4 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी शामिल हैं।
2 अप्रैल से थी लापता, पुलिस जांच में खुला राज
परिजनों ने बताया कि बीते 2 अप्रैल 2026 को काजल अचानक अपने पति और दोनों मासूम बच्चों को छोड़कर घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने पतरातू थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज कर जब पतरातू पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
हेमराजी टोला के युवक से रचाया ब्याह
पुलिस जांच में पता चला कि काजल कुमारी कांडी प्रखंड के ग्राम पतरिया (टोला हेमराजी) निवासी मनोज मेहता के पुत्र अरविंद कुमार मेहता के साथ रह रही है। दोनों ने पहले गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की और फिर सतबहिनी मंदिर जाकर भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल दी।
इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बाद पीड़ित पति और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति का कहना है कि पत्नी के इस कदम से मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और परिवार पूरी तरह बिखर गया है। वहीं, क्षेत्र के चौक-चौराहों पर इस अनोखी शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

Latest News

दो बच्चों की मां अपने हंसते-खेलते परिवार और मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार Garhwa