माँ कमला सेवा समिति ट्रस्ट गढ़वा के द्वारा श्याम के दीवाने परिवार को सम्मानित किया गया Garhwa

माँ कमला सेवा समिति ट्रस्ट गढ़वा के द्वारा दिनांक 2 जून 2026 को श्री रामलला मंदिर के प्रांगण में श्याम के दीवाने परिवार को सम्मानित किया गया
विगत 27 मई 2026 को गढ़वा में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन श्याम के दीवाने परिवार के द्वारा बड़े हर्षौल्लास केसाथ सम्मपन किया गया । जिसमें प्रमुख निशान यात्रा तथा संध्या संकीर्तन  श्रद्धा भक्ति आस्था पूर्ण वातावरण में हजारों की संख्या में श्याम के भक्तों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम को सफलता प्राप्त करने में  जिन लोगों ने इसे धरातल पर लाने का काम किया था  उनके उत्साह वर्धन कराने के उद्देश्य से माँ कमला सेवा समिति ट्रस्ट गढ़वा के द्वारा रामल्ला मंदिर के प्रांगण में श्याम भक्तों को सम्मानित करने का एक  उल्लेखनीय कार्य किया ,उक्त श्याम भक्तों को समिति तथा रामल्ला मंदिर समिति के  पदाधिकारियों के हाथों से प्रत्येक श्याम के दीवाने को दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र के रूप में खाटू श्याम महराज की छाया कृति देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल ने सराहनीय योग दान निभाया ।
उक्त कार्यक्रम में जितेन्द्र कमलापुरी, दिलीप कमलापुरी, उमेश कमलापुरी, सलेन्द्र कमलापुरी, दिनेश कमलापुरी, सुरदर्शन सिंह, संजीव चौबे, रवि केशरी, श्याम नारायण पांडेय, सतनारायण दुबे एवम् अभिभावक राजमणि कमलापुरी,
विश्वनाथ सिंह,अजय सिंह, रघु चौधरी,विनय सिंह, रमेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे 

Latest News

दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण Garhwa