समाज को नई दिशा देने की तैयारी,संगठन विस्तार को लेकर तेली साहू समाज की बड़ी पहल Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

समाज को नई दिशा देने की तैयारी,संगठन विस्तार को लेकर तेली साहू समाज की बड़ी पहल
गढ़वा जिले में तेली साहू समाज को और अधिक मजबूत,संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है,समाज के उत्थान,महिलाओं की भागीदारी तथा संगठन को गांव गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महिला जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड स्तरीय चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है,इसी क्रम में गढ़वा जिला तेली साहू समाज की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आगामी 15 जून 2026,सोमवार को बंधन मैरिज हॉल,गढ़वा में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया,बैठक में समाज की एकता,संगठन विस्तार,सामाजिक विकास एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की मजबूती केवल पदों से नहीं,बल्कि आपसी सहयोग,जागरूकता और एकजुटता से आती है,उन्होंने सभी समाजबंधुओं से बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लेने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया,इस अवसर पर डॉ. राकेश रंजन गुप्ता,सुनील कुमार गुप्ता,मानिकचंद प्रसाद गुप्ता,मुकेश कुमार गुप्ता,टिंकू गुप्ता,जगनारायण प्रसाद गुप्ता तथा प्रदीप कुमार गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा नई पीढ़ी को सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Latest News

दशहरा एवं दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, उपायुक्त एवं एसपी ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया संयुक्त निरीक्षण Garhwa