अज्ञात लोगों के द्वारा गोविंद उरांव को गोली मारकर घायल कर दिया गया - गिरफ्तार Garhwa

दिनांक-27.05.2026 को जिले के नगर उंटारी थाना अंतर्गत उसकाकलां गांव के नजदीक नवाडीह में ग्राम-कुशमाही, थाना+जिला-गढ़वा से एक बारात आया था। इसी बारात के दौरान ग्राम-जंगीपुर स्थित विनोद साव के दुकान के पास अज्ञात लोगों के द्वारा गोविंद उरांव को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी एवं उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर(श्री सत्येंद्र नारायण सिंह) के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, नगर उंटारी अंचल(श्री जितेंद्र कुमार आजाद), थाना प्रभारी, नगर उंटारी(श्री उपेन्द्र कुमार) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *सकेंद्र उरांव को चिन्हित कर* आवश्यक पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में सकेंद्र उरांव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा उसकी निशानदेही पर *घटना में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा एवं 01 खाली खोखा* बरामद किया गया। अनुसंधान के क्रम में *एक अन्य व्यक्ति को चिन्हित कर* अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के द्वारा अपनी साली का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसे वादी के द्वारा मना किया गया था। इसी बात को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस सम्बन्ध में *नगर* *उंटारी थाना कांड संख्या-111/26* के तहत समूचित कार्रवाई की गई है।
               

Latest News

दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण Garhwa