रिर्पोट धीरेन्द्र उर्फ गुडडू पाण्डेय की
सतबरवा आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न,थाना प्रभारी व सुधा कुमारी ने किया उद्घाटन
सतबरवा (पलामू) सतबरवा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (पंजीकरण संख्या: 01-JKD-01-04-01-OTH-001-2023) के कार्यालय परिसर मैदान में सोमवार को वार्षिक आमसभा (एजीएम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी एवं सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने महिलाओं के स्वावलंबन की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट रिपोर्ट की प्रस्तुति सुषमा देवी एवं आय-व्यय का ब्योरा कलावती देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
आमसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन, नए सदस्यों को शेयर प्रमाण-पत्र देने, वार्षिक रिपोर्ट डीसीओ कार्यालय में समर्पित करने तथा संस्था का आईटीआर भरने का निर्णय लिया गया। आरबीआई सेंटर कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने बैंकिंग नियमों की जानकारी दी, जबकि रीना व सुनीता देवी की टीम ने महिला सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला से एम. अख्तर अंसारी, मुखिया रिंकी यादव, बीपीएम लॉरेंस लकड़ा, सीसी धर्मेंद्र सिंह, संजय राजन, विनोद पाठक, पत्रकार दीदी प्रीति गुप्ता, सिंधु गुप्ता, आईपीआरटी रेनू रानी सहित सैकड़ों आजीविका दीदियां उपस्थित थीं।
