गढ़वा में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश कुंवर का परामर्श शिविर 7 जून को Garhwa

गढ़वा में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश कुंवर का परामर्श शिविर 7 जून को

गढ़वा। न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के इलाज और परामर्श के लिए प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश कुंवर आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को गढ़वा में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श देंगे। यह परामर्श शिविर आरोग्य फार्मेसी, रंका रोड, हीरो शोरूम के पास, गढ़वा में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. ओमप्रकाश कुंवर एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन (रिम्स) एवं डीएम न्यूरोलॉजी (केजीएमयू, लखनऊ) हैं और वर्तमान में न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।

शिविर में लकवा (स्ट्रोक), मिर्गी का दौरा, सिर दर्द (माइग्रेन), गर्दन एवं कमर दर्द, डिप्रेशन, घबराहट, नींद की समस्या, भूलने की बीमारी, पार्किंसन रोग, डिमेंशिया, अल्जाइमर रोग, ब्रेन टीबी, स्पाइन टीबी, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, डायबिटीज न्यूरोपैथी, मानसिक तनाव तथा हाथ-पांव में दर्द, जलन, झनझनाहट एवं सुन्नपन जैसी समस्याओं का परामर्श और उपचार उपलब्ध रहेगा।

आयोजकों ने न्यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

संपर्क एवं अपॉइंटमेंट हेतु: 9006977679

स्थान: आरोग्य फार्मेसी, रंका रोड, हीरो शोरूम के पास, गढ़वा।

Latest News

दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण Garhwa