गढ़वा स्थित परेड ग्राउंड में पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

आज पुलिस केंद्र, गढ़वा स्थित परेड ग्राउंड में पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कौशल किशोर(पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र, डाल्टनगंज) ने अपने कर कमलों से तिरंगे का प्रतीक गुब्बारा एवं श्वेत कबूतर उड़ाकर किया। 
इस दौरान उपायुक्त महोदय, गढ़वा(श्री पशुपतिनाथ मिश्रा), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा-सह-संगठन सचिव(श्री आशुतोष शेखर), पुलिस अधीक्षक, पलामू(श्री कपिल चौधरी), कमांडेंड 172 BN CRPF गढ़वा(श्री नृपेंद्र कुमार सिंह) की आतिथ्य मौजूदगी एवं तीनों जिला के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने-अपने जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे पुलिसकर्मीगण, स्थानीय जन समुदाय एवं मीडिया बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्यातव्य है कि दिनांक-10.06.2026 से 12.06.2026 तक आयोजित होने वाले इस पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता में कुल 10 खेल स्पर्धाओं में तीनों जिला के कुल 300 प्रतिभागी पुलिसकर्मी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता झारखंड पुलिस के पहल से पुलिसकर्मियों के शारीरिक, मानसिक, समन्वय एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Latest News

गलत इंजेक्शन लगाते ही नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने तथाकथित चिकित्सक पर लगाया आरोप Kandi