फेसबुक स्टार रूबी के 100K फॉलोअर्स पूरे होने पर बिरसा मुंडा पार्क में हुआ भव्य सेलिब्रेशन
गढ़वा। जिले के बरडीहा प्रखंड की रहने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर रूबी ने फेसबुक पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए 1 लाख 4 हजार (100K+) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास उपलब्धि के उपलक्ष्य में 11 जून को गढ़वा स्थित बिरसा मुंडा पार्क में केक काटकर खुशी मनाई गई।
कार्यक्रम में गढ़वा जिले के कई सोशल मीडिया क्रिएटर एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और रूबी को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सोशल मीडिया के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान गीतांश टीवी एंड फिल्म्स के निदेशक प्रदीप कुमार की ओर से रूबी को 100K फॉलोअर्स उपलब्धि स्मृति बोर्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा गया कि लगातार मेहनत और रचनात्मक कंटेंट के दम पर रूबी ने यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
बताते चलें कि रूबी फेसबुक पर "Actress Rubi" नाम से अपनी आईडी संचालित करती हैं, जहां वह कॉमेडी, मनोरंजन एवं अन्य रोचक वीडियो अपलोड करती हैं। उनके वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है, जिसके कारण उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मनीता कुमारी, विकाश अनमोल, प्रमोद कुमार, अनिल अनमोल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने रूबी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
