पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: गड़बड़ी के आरोप में दो पंचायत सहायक सेवा से मुक्त Kandi

काण्डी में पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: गड़बड़ी के आरोप में दो पंचायत सहायक सेवा से मुक्त
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
काण्डी (गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी काण्डी ने एक कड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। योजना में कथित गड़बड़ी और शिकायतों की जांच के बाद सरकोनी ग्राम पंचायत के दो पंचायत सहायकों को तत्काल प्रभाव से उनके कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट के बाद गिरी गाजआधिकारिक सूत्रों और प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन मिश्रा द्वारा इस योजना में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के आलोक में जिला ग्रामीण विकास शाखा और उप विकास आयुक्त गढ़वा के स्तर से मामले की गहन जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
इन कर्मियों पर हुई कार्रवाईजारी सरकारी आदेश के मुताबिक, सरकोनी पंचायत के जिन दो पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है, उनके नाम इस प्रकार हैं:श्री सिताबी यादव (पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत- सरकोनी)श्रीमती सविता देवी (पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत- सरकोनी)आवास संबंधी सभी कार्यों पर लगी रोकप्रखंड प्रशासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इन दोनों पंचायत सहायकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तमाम कार्यों से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही इन्हें भविष्य में आवास योजना से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य संपादन से पूरी तरह वंचित (बैन) कर दिया गया है। प्रशासन ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।इस बड़ी कार्रवाई के बाद से प्रखंड के अन्य कर्मियों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और पात्र लाभार्थियों को उनका हक मिल सकेगा।

Latest News

केंद्रीय विद्यालय की जर्जर सड़क को जल्द बनवाने की मांग, उपायुक्त से मिले भाजपा नेता सूरज गुप्ता Garhwa