गढ़वा में राजनीतिक बदलाव, मेराल के बाना गांव में डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा Garhwa

गढ़वा में राजनीतिक बदलाव, मेराल के बाना गांव में डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा
गढ़वा। मेराल प्रखंड के बाना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
इस दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा की नीतियों और उनके कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का पार्टी से जुड़ने का सिलसिला जारी है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
मौके पर  कुंदन चंद्रवंशी, भोला पासवान, अनुपम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनीश अंसारी, उदय चौधरी, सुदामा पासवान, दिनेश राम समेत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों ने भाजपा के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

Latest News

गढ़वा में राजनीतिक बदलाव, मेराल के बाना गांव में डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा Garhwa