पुलिस ने खोया पाया पैसा को उसके असली मालिक तक पहुंचा कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया Kandi

फोटो-खोया पाया पैसा को  वास्तविक मालिक को वापस करते थाना प्रभारी।
कांडी - पुलिस ने खोया पाया पैसा को उसके असली मालिक  तक पहुंचा कर  एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।पिछले दिनों कांडी थाना अंतर्गत दिवा गश्ती के क्रम में थाना गेट के सामने गश्ती पदाधिकारी को  5900 रुपये गिरा हुआ प्राप्त हुआ था ,जिसकी सूचना तत्काल दिवा पदाधिकारी के द्वारा थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम  को दी गयी। थाना प्रभारी के द्वारा उक्त पैसे के सम्बंध में कांडी बाजार में अवस्थित मन्दिर के माइक के माध्यम से घोषणा की गई।घोषणा के पश्चात पैसा गुम हुए व्यक्ति सूचना मिलत्ते हीं कांडी थाना आये ।उसके बाद थाना प्रभारी ने उक्त व्यक्ति का सत्यापन एवं आवश्यक पूछताछ के उपरांत सही पाते हुए हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गाँव निवासी राजेश कुमार मेहता पिता शिवनाथ मेहता को 5900 रुपया को सौंप दिया गया।

Latest News

कॉमेडी रील्स के जरिए लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कंटेंट क्रिएटर राजेश सिन्हा की माँ का निधन Jharkhand