कॉमेडी रील्स के जरिए लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कंटेंट क्रिएटर राजेश सिन्हा की माँ का निधन Jharkhand

झारखंड के से सोशल मीडिया पर अपने पारिवारिक कॉमेडी रील्स के जरिए लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कंटेंट क्रिएटर राजेश सिन्हा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश सिन्हा की माँ का निधन हो गया है। 


इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले लगातार श्रद्धांजलि व संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

राजेश सिन्हा अपनी पत्नी गुड़िया और माँ के साथ मिलकर घरेलू अंदाज में कॉमेडी वीडियो बनाते थे। उनकी वीडियो में माँ की सादगी, मासूमियत और हास्यपूर्ण अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते थे। यही वजह थी कि उनका परिवार सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बना चुका था।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले मदर्स डे के अवसर पर राजेश सिन्हा, उनकी पत्नी गुड़िया और पौत्र ने मिलकर उनकी माँ को सरप्राइज गिफ्ट दिया था। उस भावुक वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।


सोशल मीडिया पर उनके निधन से जुड़े वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिन पर हजारों लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। लोग ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Latest News

सतबरवा आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न,थाना प्रभारी व सुधा कुमारी ने किया उद्घाटन Palamu