गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
आज पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री आशुतोष शेखर(भा0पु0से0) ने समाहरणालय स्थित अपने सभागार कक्ष में पूर्व में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, महोदय उन्हें सरेंडर नीति के तहत मिले पुनर्वास, आजीविका और सुरक्षा की स्थिति से अवगत हुए साथ ही उनके साथ आ रही किसी भी परेशानियों को दूर कर उनके बेहतर जीवनयापन हेतु हर संभव गढ़वा पुलिस के तरफ से मदद का भरोसा दिया एवं उनके वर्तमान गतिविधि से अवगत होकर शांतिपूर्वक जीवनयापन के लिए सराहना की।
पुलिस अधीक्षक, महोदय का इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों को सरकारी योजनाओं (जैसे- प्रोत्साहन राशि, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आवास, पारिवारिक लाभ) का लाभ दिलाना, उन्हें मुख्यधारा से जोड़े रहना एवं सक्रिय सदस्यों को हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान(श्री राहुल देव बड़ाइक) भी मौजूद रहे।
