इस अवसर पर बोलते हुए ग्रुप अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि आज मातृ दिवस है और राकेश जी के द्वारा अपनी माता जी के पुण्यतिथि पर आदिवासी महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण करना एक सुखद संयोग है। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि जायंट्स परिवार हर प्रकार के जरूरतमंदों की सेवा में आगे रहता है इसी कड़ी में आज जरूरत मंद महिलाओं के बीच साड़ी का विवरण कर आत्म संतुष्टि का बोध हो रहा है। फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि माता का वात्सल्य प्रेम निश्चल होता है आज के दिन माताओं के बीच इस तरह का कार्यक्रम पूरे जायंट्स के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के प्रायोजक राकेश केशरी ने कहा कि हर वर्ष मेरे द्वारा अपने माता एवं पिता जी के स्मृति में ये कार्य किया जाता है और आगे भी करता रहूंगा।
प्रोजेक्ट चेयरमैन मनदीप प्रसाद ने राकेश जी के इस पुनीत कार्य का प्रशंसा करते हुए कहा कि जायंट्स में जितने भी सदस्य हैं सभी समर्पित भाव से पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। इस अवसर पर जायंट्स के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष ध्रुव केशरी एवं विनोद गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा , पूर्व वित निदेशक अशोक केसरी, स्थानीय मुखिया श्री कांत दुबे आदि विशेष रूप से उपस्थित है
