नर सेवा नारायण सेवा : विकास केशरी
आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
गढ़वा । शहर के चिनिया रोड स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया । इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक विकास केशरी, प्राचार्य मन्नु जेम्स सहित अन्य लोगों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया । साथ ही उपस्थित छात्रों से नसों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए समर्पण भाव और कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने की बात कही ।
कॉलेज के निदेशक विकास केशरी ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है । इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है । पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सभी धर्मों का सार है । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्स का योगदान अति महत्वपूर्ण है । नर्स जीवन रक्षक बनकर मरीज का देखभाल करती है । वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का विषय है - हमारी नर्से, हमारा भविष्य।सशक्त नर्से जीवन बचाती हैं । यह पंक्ति नसों को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डालता है ।
प्राचार्य मनु जेम्स ने कहा कि 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है । यह दिन समाज में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नसों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को दर्शाता है । जीवन के अंतिम क्षणों में नर्स ही सहायता करती हैं । हमें इनके प्रति आदर और सम्मान का भाव रखना चाहिए ।
मौके पर राहुल प्रकाश, शिवम कुमार, प्रीति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, विभा शर्मा, सचिन कुमार, शशि कुमारी सहित काफी संख्या में कॉलेज कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
