गढ़वा :- जय मां शारदा टाटा मोटर्स ने आइकॉनिक एसयूवी TATA SIERRA के लॉन्चिंग का किया भव्य आयोजन
गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित मां शारदा टाटा मोटर्स ऑटोमोबाइल में बुधवार को टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा के लॉन्चिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मां शारदा ऑटोमोबाइल के एमडी उत्कर्ष साहू, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी उत्कर्ष साहू ने कहा कि टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सिएरा को नए और आधुनिक अवतार में 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। उन्होंने बताया कि यह एसयूवी 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है और पेट्रोल व डीजल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च की गई है।
उन्होंने कहा कि नई टाटा सिएरा अपने पुराने बॉक्सी डिजाइन की याद दिलाती है, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का शानदार समावेश किया गया है। इसमें कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर ग्लास एरिया जैसे आकर्षक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।
उत्कर्ष साहू ने बताया कि यह एसयूवी 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि नई सिएरा में अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैसेंजर के लिए अलग 12.3 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं भी इसमें दी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स और संभावित 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि अब गढ़वा जिले के लोगों को इस शानदार एसयूवी को खरीदने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मां शारदा ऑटोमोबाइल के गौतम गुप्ता, फरीद अंसारी, सुहैल खान, आकाश चंद्रवंशी, नीलम कुमारी, अंजली वर्मा, अरमान खान, सेंट्रल बैंक के फील्ड ऑफिसर अमोद चंद्र, बैंक ऑफ इंडिया के आबिद रजा एवं गुलाम मुस्तफा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उत्तम कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के शशि शेखर, एक्सिस बैंक के राकेश मिश्रा, चोला मंडलम के सतीश कुमार सिंह, महिंद्रा फाइनेंस के अनिकेत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
