राशन की जगह ईंट-पत्थर डीलर का काला खेल कैमरे में कैद Sagma

राशन की जगह ईंट-पत्थर डीलर का काला खेल कैमरे में कैद।
गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम रक्सी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरकारी राशन वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय डीलर गणेश गौड़ द्वारा मनमाने तरीके से राशन दिया जा रहा है। कभी 3 किलो, कभी 4 किलो और कई बार तो बिल्कुल भी राशन नहीं दिया जाता। इससे गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, डीलर पहले ही 15 से 30 दिन पूर्व सभी राशन कार्ड धारियों से मशीन में अंगूठा लगवा लेता है। हैरानी की बात यह है कि अंगूठा लगवाने के समय पत्थर और ईंट चढ़ाकर फर्जी तरीके से प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। इसके बाद राशन वितरण में कटौती कर दी जाती है और कई लोगों को बिना राशन लौटना पड़ता है। पूछने पर डीलर द्वारा राशन खत्म होने का बहाना बना दिया जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि डीलर कुछ राशन ब्लैक कर देता है और केवल थोड़ी मात्रा ही बांटता है। इससे गरीबों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सभी पात्र लोगों को पूरा राशन दिलाने की मांग की है।
इधर ग्रामीण अंगद प्रजापति ने इस दौरान डीलर की सारी करतूत तो अपने मोबइल मे वीडियो रिकार्ड कर लिया गया, वीडियो मे साफ नजर आ रहा है की राशन देते समय ईट, पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है।
इस संबंध मे डीलर के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Latest News

स्कूल ड्रेस का वितरण साथ हीं बैग तथा वर्ग 3 व 4 के बच्चों के बीच  पुस्तक का भी वितरण किया गया। Kandi