लातेहार में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, तारा साहू ने दिया संदेश Latehar

लातेहार में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, तारा साहू ने दिया संदेश 
लातेहार जिले भर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना की और भगवान परशुराम की विधि-विधान से आराधना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, हवन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।भगवान परशुराम को हिंदू धर्म में विष्णु के छठे अवतार के रूप में माना जाता है। वे अपने पराक्रम, तपस्या और धर्म की रक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और सत्य की स्थापना का प्रतीक माना जाता है।इस अवसर पर लातेहार जिले की सामाजिक बेटी तारा साहू ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि “परशुराम जी ने सदैव धर्म और न्याय की रक्षा के लिए कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सत्य, साहस और एकता को मजबूत करना चाहिए।तारा साहू ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।जिले भर में जयंती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

Latest News

खबर चलने के 24 घंटे के भीतर चेतमा में मौत का तार हटा, विभाग की त्वरित कार्रवाई Latehar