धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय हुआ वातावरण, डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने टेका माथा Kandi

बलियारी में धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय हुआ वातावरण, डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने टेका माथा
कांडी/गढ़वा: कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बलियारी में आयोजित भव्य धार्मिक यज्ञ कार्यक्रम में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अनुष्ठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा के संवाहक होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से हमारी सांस्कृतिक जड़ें मजबूत होती हैं और नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता को बनाए रखने में ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
 इस मौके पर कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, रामलाला दुबे, मणिकांत सिंह, लखन चंद्रवंशी, नशीद अंसारी, जनार्दन पांडेय और अनवर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Latest News

उपायुक्त ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय,पांकी तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण Panki