हनुमान जयंती पर सोनपुरवा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किए गए ग्रामीण Kandi

हनुमान जयंती पर सोनपुरवा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किए गए ग्रामीण
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सोनपुरवा स्थित बजरंग बली के पवित्र प्रांगण में भव्य मान-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने क्षेत्र की जनता और गणमान्य अतिथियों के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। भक्तिमय वातावरण के बीच अरुण राम ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को हिंदू धर्म और शौर्य के प्रतीक 'भगवा गमछा' भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें सेवा और समर्पण की सीख देता है। उन्होंने पंचायत की एकता और भाईचारे पर बल देते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया जय किशुन राम और वार्ड सदस्य दिलवंती देवी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संजय राम, उमेश साव, नरेश साव, सुरेश साव, रविंद्र यादव, सुरजदेव यादव, लखन साव, शिव पाल, रामेश्वर पाल और शंकर राम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। सभी ने एक स्वर में जय श्री राम के नारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बजरंग बली की विशेष आरती और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Latest News

विधायक के प्रयास से बरवाडीह में लगा 63 केबी का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष Kandi