पुलिस ने गुरुवार को कांडी में सघन वाहन जांच अभियान चलाई । Kandi

फ़ोटो-कांडी में वाहन जांच करती पुलिस।
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी -पुलिस ने गुरुवार को कांडी में सघन वाहन जांच अभियान चलाई ।बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहनों की जांच की गयी। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जाँच अभियान चलाए गए।जिसमें 13 दोपहिया वाहन को जब्त किया गया है और आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना आवश्यक कागजात के घर से नही निकलें। अपनी सुरक्षा व सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाना अनिवार्य है।

Latest News

स्कूल ड्रेस का वितरण साथ हीं बैग तथा वर्ग 3 व 4 के बच्चों के बीच  पुस्तक का भी वितरण किया गया। Kandi