कमलेश कुमार की मंगलवार की रात्रि में अकस्मात मौत Kandi

फोटो-मृतक कमलेश का फाइल फोटो ।
फोटो-रोते विलखते परिजन।

कांडी -थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्रावि बहेरा की रसोइया व बहेरा गाँव निवासी कलावती देवी के 32 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार की मंगलवार की रात्रि में अकस्मात मृत्यु हो गयी।इस तरह अचानक मौत से घर व गांव में शोक का लहर है।सभी स्तब्ध हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक कमलेश कुछ दिन पूर्व बीमार हुआ था लेकिन वर्तमान में वह इलाज के बाद घर आ गया था और ठीक ठाक था। मृतक बेहद गरीब परिवार से था। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी और दो पुत्र अंकुश कुमार 7 वर्ष और अंश कुमार 2 वर्ष के साथ भरा पूरा परिवार को  छोड़ गया है।मृतक का अंतिम संस्कार कोयल नदी के तट पर बुधवार को सम्पन्न हुआ।

Latest News

कमलेश कुमार की मंगलवार की रात्रि में अकस्मात मौत Kandi