छापेमारी ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। Kandi

कांडी (गढ़वा): थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत जयनगरा गाँव में पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी असफाक आलम के नेतृत्व में चली इस छापेमारी ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जयनगरा गाँव के संदिग्ध ठिकानों पर अचानक धावा बोला। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 किलो जावा महुआ बरामद किया, जिसे शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ समेत शराब बनाने के तमाम उपकरणों और सामग्रियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। 
थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी
कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी असफाक आलम ने कड़े लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, "थाना क्षेत्र के लोग अवैध कारोबार से तौबा कर लें, वरना पुलिस की पैनी नजर से बचना नामुमकिन है। पुलिस ऐसे अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं देगी।"
इस छापेमारी के बाद से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है।

Latest News

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पुलिस ने जगाई जागरूकता की अलख, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर Kandi