बालू लोड ओवर स्पीड ट्रैक्टर के धक्के से टूटा बिजली का खंभा Kandi

बालू लोड ओवर स्पीड ट्रैक्टर के धक्के से टूटा बिजली का खंभा

डेढ़ घंटे बिजली की आपूर्ति रही बाधित

टूटे खंभे की जगह दूसरा खंभा गाड़ दिया गया, विभाग व प्रशासन अनजान
कांडी : सुखी रेत से सोना निकालने वालों की चपेट में आज अहले सुबह एक बिजली का खंभा आ गया। जो टूटकर धराशाई हो गया। जिसका नतीजा हुआ कि उस फीडर के उपभोक्ताओं को अहले सुबह करीब डेढ़ घंटे बिजली से महरूम होना पड़ा। यह घटना प्रखंड मुख्यालय कांडी की है। जहां बालू लदे ट्रैक्टर का धक्का लगने से कांडी से मोखापी मोड़ सड़क में पेट्रोल पंप के निकट 11000 का हाई टेंशन बिजली प्रवाहित स्थिति में एक खंभा टूट गया। जिसके बाद लगभग 5:00 बजे सुबह से 6:30 बजे सुबह तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बताते चले कि जिस रूट की बिजली बाधित रही उस फीडर में एक घंटा में डेढ़ मेगावाट बिजली की सप्लाई होती है और अवैध बालू लदे ओवर स्पीड ट्रैक्टर के धक्के से एक खंभा टूट कर गिर गया। स्वाभाविक है कि विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इतना ही नहीं टूटे खंभे की जगह आनन फानन में दूसरा खंभा गाड़ दिया गया एवं अज्ञात ट्रैक्टर को लेकर लोग सकुशल घर वापस चले गए। मालूम हो कि बालू माफियाओं के आतंक से पब्लिक परेशान है। सड़क के नजदीक रहने वाले लोगों का अपने घर में भी रात में चैन से सोना मोहाल हो गया है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पादरी इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ राकेश सहाय ने कहा है कि यह एक्सीडेंट का मामला है इसमें हंड्रेड परसेंट Fir होगा।

Latest News

बालू लोड ओवर स्पीड ट्रैक्टर के धक्के से टूटा बिजली का खंभा Kandi