साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी (गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर श्रीनगर नाव घाट को सुचारू रूप से चलाने के लिए शपथ पत्र के साथ बुधवार को चौधरी समाज के लोगों ने एक बैठक की।
शपथ पत्र पर अवध बिहारी चौधरी,अमर, चौधरी, रामचन्द्र चौधरी, मुन्ना चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, प्रमोद चौधरी, उमेश चौधरी, विजय चौधरी,नेमा चौधरी, दिनेश्वर चौधरी, सुदामा चौधरी, नन्दन चौधरी, बसंत चौधरी,टुलू चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी व चन्दन चौधरी का नाम अंकित है। शपथपत्र पर लिखित रूप से उक्त सभी लोगों ने अपना ब्यान दर्ज किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि हमलोग सभी लाभूक 06 अप्रेल 2026 को हरिहरपुर श्रीनगर नाव घाट निलामी में सम्मलित हुए, किन्तु निलामी के लिए बोली शुरू होने की सरकारी मानक 10 लाख 35 हजार रुपए तय किया गया था। निलामी में उपस्थित पदाधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष एवं डीडीसी द्वारा 24 लाख 46 हजार रुपए से बोली शुरू करने का आदेश दिया गया, जो कानून एवं घाट की क्षमता के प्रतिकूल है। फलतः उक्त सभी चौधरी समाज के व्यक्ति इस अव्यवहारिक एवं गैरकानूनी निलामी प्रकिया में सम्मलित होने से इंकार कर दिए। निलामी पदाधिकारी की गैरकानूनी व्यवहार से असंतुष्ट होकर उक्त सभी चौधरी समाज के घटवार ग्रामीणों ने आम बैठक की, जिसमें सभी लोगों द्वारा आपसी सहमति से जनता की सुविधा के लिए नाव घाट चलाने का निर्णय लिया गया कि नाव घाट संचालन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं करेगा। अगर कोई सदस्य विवाद उत्पन्न करता है तो उसे गांव के समाज आपस में दंडित करेंगे और उसे समाजिक तौर पर 01 लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। अगर कोई व्यक्ति व्यतिगत कार्य से बाहर जाता है तो अपने द्वारा एक व्यक्ति को घाट संचालन के लिए चयनित करेगा, ताकि घाट संचालन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
