ब्रह्म विद्या विहंगम योग का मासिक सत्संग आयोजित किया गया । Kandi

फोटो -मंच से भाव उदगार व्यक्त करते मुख्य अतिथि।
कांडी -प्रखण्ड के बीपीएम पब्लिक स्कूल ढबरिया के प्रांगण  में रविवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग का मासिक सत्संग आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा, जिला संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा एवं जिला महिला प्रभारी सरोज सिंह ने सामूहिक रूप से अखंड दीप प्रज्वलित किया। श्री मिश्रा ने विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला संयोजक श्री विश्वकर्मा ने स्वर्वेद भाष्य कर्ता सदगुरु आचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तो वहीं जिला महिला प्रभारी सरोज सिंह ने वर्तमान सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज के पावन श्री चरणों में माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने सदगुरु देव के सत्संग की अपार महिमा बताया। आत्मा, मन एवं सदगुरु पर विस्तृत चर्चा किया।
जिला संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने सेवा से संबंधित अपनी अनुभूतियों को बताते हुए उपस्थित गुरु भाई बहनों को प्रेरित किया। भौतिकतावादी समय में युवाओं को सत्संग  और सेवा से जोड़कर उन्हें सत्य मार्ग पर अग्रसर करने के लिए संस्थान के युवा शक्ति टीम दिन प्रतिदिन निरन्तर अग्रसर है। श्री मिश्रा ने अन्य धर्म ग्रंथों से गुढ़ रहस्यों को बताया। संत समागम, सत्संग एवं सदगुरु का सानिध्य से जीवन में विशेष परिवर्तन होता है। गृहस्थ संत जीवन को सर्वश्रेष्ठ संत जीवन कहते हुए समान ढोने वाले कुली का संस्मरण सुनाते हुए सिद्ध किया जिससे लोगों में सत्संग के प्रति जागरुकता बढ़ गई। अन्य गुरु भाई बहनों ने वैदिक भजनों को सुनाया। आत्मज्ञान के लिए सत्संग, सेवा और साधना आवश्यक हीं नहीं अनिवार्य है कहते हुए सटीक मुहावरा प्रस्तुत किया।
कर्म का एक फल होता है इस पर यमराज और सेठ का संस्मरण सुनाते हुए सिद्ध किया। संकल्प से सिद्धि प्राप्त होती है यह उनकी भाव उद्गार का अंतिम शब्द थे जिसके बाद वे भाव उद्गार को विराम दिए।
सामूहिक रूप से गुरु वंदना, आरती एवं शांति पाठ के साथ सत्संग को संपन्न किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महा भंडारा का भी आयोजन किया गया। मौके पर संदीप कुमार, जय प्रकाश मेहता, रंजीत विश्वकर्मा, मैथलीशरण गुप्ता, प्रवीण कुमार, कामेश्वर मेहता, सत्येन्द्र मेहता, बिनोद कुमार, रामबरत विश्वकर्मा, राम सुरत प्रजापति, राम बचन सिंह, दशरथ यादव, नंद कुमार, प्रदुम्न शुक्ला,धानो देवी, सुनैना देवी,अवधेश मेहता, शिव कुमार पाल, मनोज पाल, बाबूलाल मेहता, श्याम बिहारी लाल गुप्ता, प्रतिमा देवी, अनुराधा देवी, रंजू श्रीवास्तव, मंजु देवी, मिथलेश सिंह, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, रेणु देवी, अनिता देवी, धर्मशीला देवी, कौशल्या देवी, रिंकु देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

ब्रह्म विद्या विहंगम योग का मासिक सत्संग आयोजित किया गया । Kandi