साकेत मिश्रा की रिर्पोट
हरिहरपुर: ओपी क्षेत्र अंतर्गत राममनोहर लोहिया स्टेडियम हरिहरपुर में बुधवार की रात्रि आयोजित HPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कांडी और बत्तो टीम के बीच खेला गया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के प्रतिनिधि हैप्पी शाही, युवा समाजसेवी पंकज सिंह, शशांक शेखर, उत्तरी जिप सदस्या प्रतिनिधि दिनेश कुमार एवं ओपी प्रभारी नसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मुकाबले में कांडी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बत्तो टीम की शुरुआत कमजोर रही और शुरुआती बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम निर्धारित 10 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांडी कि टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहजता से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कांडी ने लगातार दूसरी बार HPL का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि ऋषि चंदन, सुशील यादव, अनूप कुमार, समाज सेवी अजीत सिंह, कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास सिंह एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
