गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
"केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इतिहास की महान वीरगाथा"
गढ़वा स्थित सी०आर०पी०एफ० की 172वीं बटालियन मुख्यालय में दिनांक 09/04/2026 को शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री अजय कुमार वर्मा, कमाण्डेंट ने सभी अधिकारियों व जवानों को शौर्य दिवस की महान वीरगाथा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की द्वितीय वाहिनीं की एक छोटी सी टुकड़ी ने पाकिस्तानी इन्फेन्ट्री ब्रिगेड द्वारा सरदार पोस्ट रन ऑफ कच्छ (गुजरात) पर किए गए आक्रमण को पूरी तरह से विफल कर दिया एवं उन्हें पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 34 जवान मारे गये एवं 04 को जिंदा पकड़ लिया गया। इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 07 योद्धाओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
सी०आर०पी०एफ० द्वारा किए गए इस अदम्य साहस की वीरगाथा को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, इससे हमें निरन्तर प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। और ऐसे अनेकों सी०आर०पी०एफ० की वीरगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है।
इस अवसर पर गढ़वा जिले से सी०आर०पी०एफ० के शहीद सिपाही/ जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत), ग्राम चेचरिया (अटौला) के पिता श्री अरविन्द तिवारी सहित इस वाहिनी में पदस्थ श्री मिजरब हामिद सिद्दकी, सहायक कमाण्डेंट, सिपा० / जीडी एहसान अहमद, सिपा०/ जीडी अवधेस सिंह डांगी, सिपा०/जीडी चंदन कुमार व हव०/ जीडी शीतल सिंह जिन्हें सेवा के दौरान उनके वीरता के लिए "पुलिस मेडल (वीरता)" से सम्मनित किया गया। उक्त समारोह के दौरान 172 बटा0 के श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सूबेदार मेजर रणवीर सिंह, निरी/मंत्रा० बनवारी विश्वकर्मा, निरी/मंत्रा० राजीव कुमार, निरी/ जीडी मनीत कुमार, निरी/आर०ओ० ओम प्रकाश राणा सहित 172 बटालियन के अन्य जवान भी उपस्थित थे।
