सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण
संचालन पूर्व आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा

गढ़वा। राज्य के सहायक जेल  महानिरीक्षक श्री तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नगर ऊंटारी उप कारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया। यह टीम जेल आईजी श्री सुदर्शन मंडल के निर्देश पर नगर ऊंटारी उपकारा जेल संचालन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुँची थी। श्री तुषार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कारा परिसर का निरीक्षण किया तथा न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और जेल कर्मियों के साथ विस्तृत विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जेल संचालन को सुचारु करने हेतु आवश्यक कार्रवाई यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल सहित मंडल कारा गढ़वा के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

उंचरी में अवैध बूचड़खानों को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Garhwa