पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। Garhwa

दिनांक 20.04.2026 को नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक, गढ़वा, श्री आशुतोष शेखर (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने पॉक्सो से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, न्यायिक हिरासत से बाहर आए नक्सलियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने नियमित अंतराल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने, न्यायालय से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। एससी/एसटी से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतने पर भी बल दिया गया।
थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ प्रतिदिन बैठक आयोजित करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट एवं कुर्की निष्पादन में तेजी लाने, तथा चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एनडीपीएस, CCA एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामलों के निष्पादन में गति लाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, सभी अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य प्रणाली पर कांडों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपर्युक्त सभी निर्देशों का अनुपालन करने के लिए सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए
गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Latest News

आपदा प्रभावित परिवारों की पीड़ा से रूबरू हुआ प्रशासन, सहायता का मिला भरोसा Garhwa