गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में नव निर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी का जोरदार स्वागत किया गया। जिला परिषद (थाना के सामने) स्थित मार्केट परिसर में दुकानदारों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान अध्यक्ष आशीष सोनी ने जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई है, वे उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा दुकानदार भाइयों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने उन्हें एक पाँच सूत्री मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें प्रमुख रूप से— • प्रतिदिन सुबह सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने
• क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने
• बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने
• खाली जमीन पर पुनः सब्जी मार्केट शुरू कराने
• रात के समय बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने
जैसी मांगें शामिल थीं।
अध्यक्ष ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहर्ष स्वीकार किया और उनके समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।
इस अवसर पर आलोक मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, औरंगज़ेब खान, कमलेश कुमार, अमित पाठक, अतुल भारद्वाज, गोपाल ठाकुर, मुर्तजा खान, अलाउद्दीन अंसारी, मारुति सोनी सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।
