गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस के द्वारा सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज दिनांक 13 -4.-2026 को इनर व्हील क्लब द्वारा स्थानीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत और विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में क्लब का सहयोग रंगोली प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रोटरी श्री रमन केसरी जी ने किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने न केवल आवश्यक सामग्री प्रदान की बल्कि बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी साझा किया कार्यक्रम के दौरान पीसीओडी तथा मासिक धर्म के समय अपनी जाने वाली स्वच्छता के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।क्लब की सदस्याओं द्वारा सरल एवं सहज भाषा में छात्राओं को समझाया गया कि पीसीओडी एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसके लक्षण कारण और बचाव के उपाय को जानना अत्यंत आवश्यक है। साथ में संतुलित आहार नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। मासिक धर्म से जुड़े मिथको एवं भ्रांतियां को दूर करते हुए छात्राओं को बताया गया कि इस दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है उन्हें सही तरीके से सेनेटरी पैड का उपयोग समय पर बदलने की आवश्यकता तथा सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई।
क्लब की अध्यक्षा श्रीमती दीपाली अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त समाज की आधारशिला है, हमारा उद्देश्य है कि हर बालिका अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और बिना संकोच के इन विषयों पर खुलकर बात करें। विद्यालय प्रशासन ने इनर व्हील क्लब के इस प्रयास की सरहाना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं,कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया इस पहल ने न केवल जागरूकता बढ़ाई बल्कि एक सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के रूप में सचिव अंकिता अग्रवाल उपाध्यक्ष विनीता आनंद अन्य सदस्यों में रुचि अग्रवाल, प्रीति कश्यप,सोनी गुप्ता,श्वेता सोनी ,शोभा सोनी, निशा जयसवाल,रजनी गुप्ता, अर्चना कश्यप आदि उपस्थित थी
