पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के गहनों के साथ युवक गिरफ्तार Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा जिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को मेराल थाना क्षेत्र के ग्राम पेशका स्थित एक आभूषण दुकान में एक महिला द्वारा चोरी के गहनों की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेराल थाना प्रभारी पु०अ०नि० श्री विष्णुकांत के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनंजय राम, पिता बंधु राम, मूल निवासी तिलौथू (जिला रोहतास, बिहार) एवं वर्तमान निवासी गेरुआसोती, थाना मेराल, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 21 मार्च 2026 को जेठू भुइयां के घर से नकदी एवं गहनों की चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं, जिनमें एक जोड़ा सोने का टप, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक चांदी की चेन, एक चांदी का क्लिप, दो पीस चांदी का चंद्रमा लॉकेट तथा 12,500 रुपये नगद शामिल हैं।

इस मामले में मेराल थाना कांड संख्या 65/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Latest News

मैं पद पर रहूं या न रहूं, जनहित का कार्य निरंतर करता रहूंगा : मिथिलेश ठाकुर Garhwa